Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बुका डैम में मछली पालन करने वाले युवक की डूबने से मौत
korba,   young man engaged,Buka Dam drowned

कोरबा । जिले के लोकप्रिय बुका पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पालन के कार्य में लगे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आशीष मरावी के रूप में हुई है, जो रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट गांव का रहने वाला था। गाेताखाेराें की मदद से आज शनिवार सुबह आशीष का शव बरामद कर लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार, आशीष बुका के कॉटेज हाउस में रहकर महिला समिति द्वारा संचालित मछली पालन इकाई में काम करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने दो साथियों के साथ बुका डैम स्थित फाउटिंग हाउस पर रस्सी के सहारे काम करने गया था। काम पूरा होने के बाद तीनों साथी रस्सी के सहारे वापस लौट रहे थे, तभी अचानक आशीष की तबीयत बिगड़ गई और वह गहरे पानी में गिर गया।

उसके दो दोस्तों ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। कुछ देर तक खोजबीन के बाद भी जब आशीष का पता नहीं चला, तब साथियों ने बांगो थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जिला प्रशासन ने नगर सेवा के गोताखोरों की 8 सदस्यीय टीम को बुलाया। टीम ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद आज शनिवार सुबह लगभग 20 फीट गहराई से आशीष का शव बरामद किया गया।

बांगो थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि मृतक के साथियों और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आशीष की तबीयत अचानक खराब हुई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि आशीष और उसके दोनों दोस्त बुका में ही रहकर मछली पालन का कार्य करते थे।

 

 

MadhyaBharat 25 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.