Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्यों की समीक्षा की
lucknow, Chief Minister Adityanath, Jewar International Airport

गौतम बुद्ध नगर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अधूरे काम पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री के आगमन के बाद चर्चा है कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह या दिसंबर में जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। बैठक के दौरान यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) से जुड़े अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस के अधिकारी, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, गौतमबुद्ध नगर जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर बृृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, नेता आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के आगमन के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के द्वारा करीब 12 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचे, उन्होंने यहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की, उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कल गाजियाबाद में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु द्वारा एक अस्पताल के उद्घाटन के कार्यक्रम के अवसर पर भी मुख्यमंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मौजूद रहेंगे।

MadhyaBharat 25 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.