Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी ने त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को बताया सरकार की नाकामी
new delhi, Rahul Gandhi , government

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और यात्रियों की परेशानी को सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि हर साल त्योहारों के समय बिहार लौटने वाले लोगों को असुविधा और अपमानजनक हालात का सामना करना पड़ता है।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में कहा कि बिहार जाने वाली कई ट्रेनों में क्षमता से दोगुने यात्री सफर कर रहे हैं और लोगों को दरवाजों और छतों तक लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार के 12,000 स्पेशल ट्रेनों के दावे कहां हैं और क्यों हर साल स्थिति और खराब होती जा रही है। बिहार और पूर्वी भारत के लोग अगर अपने राज्य में रोजगार और सम्मानजनक जीवन पा रहे होते, तो उन्हें हजारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। राहुल गांधी ने इसे सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा नागरिकों का अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

MadhyaBharat 25 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.