Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्राले में लगी भीषण आग
jabalpur,  trolley caught fire , high-tension line.

जबलपुर । पनागर क्षेत्र के परियट अंतर्गत राजवाड़ा ढाबा के पास शनिवार को एक हादसा उस समय हुआ जब एक लोडिंग ट्राला पार्क करते समय ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली के तारों की चपेट में आ गया। घटना के समय ट्राला ड्राइवर वाहन को पार्क करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही बिजली के तारों से संपर्क हुआ, तेज धमाके जैसी आवाज के साथ आग भड़क उठी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ड्राइवर ने तत्काल समझदारी दिखाई और ट्राला से कूदकर अपनी जान बचाई।

 

हालांकि उसकी जान तो बच गई, परंतु ट्राला का अगला हिस्सा पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया और कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही पनागर पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पानागर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.