Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाजपा नेता के हमलावार गिरफ्तार
anuppur, BJP leader, attacker arrested

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार के साथ मारपीट कर फरार हो गये दो आरोपितों को पुलिस ने आईटी सेल और साइबर टीम की मदद से ट्रेस कर छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से कवर्धा जिले के कुकुर्द्ध थाना क्षेत्र से पकड़ा जिसे कोतमा लाया गया।


ज्ञात हो कि शुक्रवार देर रात कोतमा बस स्टैंड चौराहे पर दीप शुक्ला और एक अन्य युवक ने भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार के साथ खुलेआम मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल मनमोहन ताम्रकार को कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया था जिनका इलाज बिलासपुर (छग) में जारी हैं। जिसका पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। हमलावर मौके से भागते समय मनमोहन ताम्रकार की गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत करेंगी।

 

थाना प्रभारी कोतमा निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ला ने बताया कि भाजपा नेता मनमोहन ताम्रकार पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी दीप शुक्ला पुत्र राजकुमार शुक्ला निवासी देवगंवा थाना भालूमाड़ा हाल कोतमा एवं सचिन तिवारी पुत्र महेन्द्र तिवारी निवासी भरदु नगर थाना कोलगंवा जिला सतना हाल जमुना भालूमाडा को शनिवार को आईटी सेल और साइबर टीम की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से कवर्धा जिले के कुकुर्द्ध थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। जिसे कोतमा लगाया जहां पूछतांछ की जा रहीं हैं। हमलावारो पर कोतमा थाना में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 224, 296, 324, 331 (6), 333 एवं 351(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।

 

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.