Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायगढ़ में फर्जी आरामिल पर की गई कार्रवाई
raigarh, Action taken against ,fake sawmill

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रेंगालपाली सर्किल में वन अमले ने फर्जी आरामिल का संचालन करते हुए लकड़ी चिराई करने वाले एक युवक को पकड़ लिया। शनिवार रात मिली सूचना के आधार पर उड़न-दस्ता और वन अमला मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की।

 

वन अमले ने ग्राम बरपाली के डीपापारा में दबिश दी, जहां उन्हें अलग-अलग प्रजातियों की लकड़ियां चिराई के लिए रखी हुई मिलीं। आरामिल संचालक जगदीश बसंत से मशीन और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध कागजात नहीं थे और वह टालमटोल करता रहा। इससे स्पष्ट हो गया कि आरामिल का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था।

 

वन अमले ने मौके पर लकड़ी चिराई की मशीन उखाड़कर जब्त कर ली। साथ ही अलग-अलग प्रजातियों की लकड़ियों की भी पहचान की गई है, जिनका आंकलन अभी किया जाना है।

 

इस संबंध में रेंजर हेमलाल जयसवाल ने रविवार को बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि रायगढ़ जिले में अवैध लकड़ी कटाई और फर्जी आरामिल पर निगरानी लगातार जारी है और भविष्य में इसी प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.