Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात
raipur, BJP state president , rural workers

रायपुर/जगदलपुर  । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगूर मण्डल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में ग्रामीण कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 127 कड़ी का प्रसारण सुना।

 

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता से सीधे जुड़ते है और संवाद स्थापित करते हैं। मन की बात कार्यक्रम देश को दिशा प्रदान करता है। हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को और मजबूत करें।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में प्रकृति से जुड़े महापर्व छठ को श्रद्धा, अपनापन व परंपरा का प्रतीक बताया और समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की बधाई व शुभकामनायें दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर अंचल का विशेष रूप से उल्लेख करते हुये कहा कि बस्तर के माओवादी क्षेत्र में कभी आतंक का अंधेरा रहता था, वहाँ इस दीपावली में अमन के दीपक से समूचा क्षेत्र रौशन हुआ है। स्वच्छता अभियान को लेकर अंबिकापुर में जागरूकता लाने प्लास्टिक के कचरे के बदले गार्डेन कैफे में लोगों को भरपेट भोजन कराने के नये अनूठे प्रयोग की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की।

 

देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 31अक्टूबर को उनकी 150 वीं जयंती पर आयोजित होने वाली एकता दौड़ में सभी देशवासियों से शामिल होने की अपील की। आने वाले 7 नवम्बर को राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसमें संपूर्ण देश में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुये आगामी 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस समूचे देश में हर्षोल्लास से मनाने की बात कही।


नानगूर मण्डल में मन की बात कार्यक्रम श्रवण के दौरान प्रमुख रूप से रजनीश पानीग्राही, नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, महामंत्री चंद्रकांत सेठिया, रैदू नाग, उपाध्यक्ष जय मोहन शर्मा, जनपद सदस्य पार्वती शर्मा, सरपंच रोहित पंत एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.