Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धान कटाई-मिंजाई में आई तेजी बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
dhamtari, Paddy harvesting , farmers

धमतरी । दीपावली और भाईदूज जैसे प्रमुख त्योहारों के समापन के साथ ही ग्रामीण अंचल के खेतों में अब खरीफ धान फसल की कटाई-मिंजाई का दौर शुरू हो गया है। किसान और मजदूर सुबह से शाम तक खेतों में जुटे हैं। कहीं हसिया से कटाई हो रही है, तो कहीं हार्वेस्टर से धान कटाई हाे रही है।

हालांकि इस बीच मौसम का बदला मिजाज किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा है। बीते दो दिनों से से आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात में धमतरी शहर सहित आसपास के ग्राम श्यामतराई रोड, सोरम, पोटियाडीह, डोड़की, हरफतराई और भानपुरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश थमने के बाद भी आसमान में बादल मंडरा रहे हैं, जिससे खेतों में कटाई-मिंजाई कर रहे किसानों की चिंता और बढ़ गई। मौसम की इस अनिश्चितता को देखते हुए अधिकांश किसान अब अपने खेतों की फसल की कटाई-मिंजाई हार्वेस्टर से तेजी से करा रहे हैं, ताकि समय रहते कार्य पूरा हो सके और बेमौसम बारिश से नुकसान न हो। किसानों का कहना है कि इस समय फसल पूरी तरह पक चुकी है और यदि बारिश तेज होती है, तो कटाई की गई फसल खराब हो सकती है, जिससे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। त्योहारों के बाद एक साथ कटाई-मिंजाई शुरू होने से मजदूरों की कमी भी देखने को मिल रही है। कई किसान मजदूर न मिलने के कारण मजबूरन मशीनों का सहारा ले रहे हैं। मजदूरों की किल्लत और मौसम की अनिश्चितता के बावजूद किसान फसल की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं। गांव-गांव में धान कटाई की गतिविधियां जोर पर हैं। कई जगह कीट प्रकोप की शिकायत भी आ रही है जिससे किसान परेशान हैं। श्यामतराई, शंकरदाह, भटगांव, खरतुली, मुजगहन, खपरी, रत्नाबांधा और देमार जैसे इलाकों में खेतों में सुनहरी बालियां झूम रही हैं। वहीं, बेमौसम बारिश के चलते किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ है, लेकिन बादल भरे आसमान के बीच किसान उम्मीद कर रहे हैं कि अब बारिश न हो, ताकि मेहनत की फसल सही सलामत घर तक पहुंच सके।

संबलपुर केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा शक्ति वर्मा ने कहा कि मौसम में बदलाव से फसलों में कीट प्रकोप होना सामान्य है। किसान मनमाफिक तरीके से दवा का छिड़काव न करें, बल्कि कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही दवा का उपयोग करें।

MadhyaBharat 26 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.