Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार के भागलपुर में स्नान के दौरान गंगा में डूबकर चार बच्चे की मौत
bhagalpur, Four children  , Bihar.

भागलपुर । जिले के नवगाछिया अनुमंडल के इस्माईलपुर प्रखंड अंतर्गत नवटोलिया बजरंगबली मंदिर के पास सोमवार को गंगा स्नान करने के दौरान चार बच्चे डूब गए।

 

बताया जा रहा है कि स्नान करने के दौरान एक बच्चा गहरा पानी में चला गया। जिसको बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे भी गहरे पानी में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई है। वहीं पूर्व मुखिया मनोहर कुमार मंडल और वर्तमान मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि सभी बच्चे दो साइकिल से अपने घर से स्नान करने के लिए नवटोलिया घाट पर आए थे। सभी बच्चे स्नान करने लगे। तभी एक बच्चा ज्यादा पानी मे जाने से डूबने लगा। बच्चे को बचाने के दौरान अन्य तीन बच्चे की भी मौत हो गई है। जिसमें एक बच्चा की पहचान नवटोलिया के मिथिलेश मंडल के 10 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। वहीं अन्य तीन बच्चे छठु सिंह टोला का बताया जा रहा है।

 

वहीं घटना की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को मिली तो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तुरंत नवगाछिया और गोपालपुर से एम्बुलेंस को भेजा गया। लेकिन बच्चे लोग गंगा में ही अपना अंतिम सांसे ले चुकी थे। जब स्थानीय हॉस्पिटल में बच्चों को लाया गया तो डॉ द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

सभी बच्चे 15 वर्षो के अंदर का ही बताया जा रहा है।‌ उधर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजन का रो रोकर बुरा हाल है।

 

MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.