Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भाटापारा की सब्जी मंडी में भीषण आग लगने से दुकानों को भारी नुकसान
raipur,   massive fire broke out, Bhatapara

रायपुर । छत्तीसगढ़ के भाटापारा की सब्जी मंडी में आज (सोमवार) सुबह भीषण आग लगने से दुकानों को भारी नुकसान हुआ है ।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी में रखे प्लास्टिक बास्केट और थोक सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे व्यापारियों में भगदड़ मच गई।

भाटापारा एसडीओपी तारेश साहू ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब मंडी में व्यापारी और ठेले वाले रोज की तरह अपना काम लगभग खत्म कर चुके थे, तभी अचानक एक दुकान से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। भाटापारा की नई सब्जी मंडी में करीब 80 दुकानें हैं। मंडी में मौजूद दुकानों, उनमें रखे एसी, कंप्यूटर, दस्तावेज, साथ ही सेड और उसके नीचे रखे सैकड़ों सब्जी कैरेट धू-धू कर जल उठे। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बलौदाबाजार, अमेरा और आस पास के सीमेंट प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया गया।प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है ।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची है और जांच जारी है।नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया।नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा, "यह घटना बेहद दुखद है। मंडी में जिस तरह से आग तेजी से फैली, उससे लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान की भरपाई और प्रभावित दुकानदारों की मदद के लिए नगर पालिका हर संभव सहयोग करेगी।पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर कहा,"भाटापारा की नई सब्जी मंडी में लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई मुश्किल है।

व्यापारियों का नुकसान आंकने के लिए नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट अब आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

MadhyaBharat 27 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.