Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज बारिश से धंस गया पुलिया मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग हुआ बाधित
kondagaon, Heavy rains,collapse of the culvert

कोंडागांव । प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत छत्तीसगढ़ के काेण्डागांव जिले में निर्मित मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली लिंगों देव पथ सड़क पर ग्राम आदनार के पास स्थित बड़को नाला की पुलिया अचानक धंस गई। पुलिया धंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आस-पास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय कोई व्यक्ति या वाहन पुलिया पार नहीं कर रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।  ग्रामीणों ने बताया कि बीती देर रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण आज मंगलवार दोपहर काे पुलिया सड़क के बीचों-बीच धंस गई। इस मार्ग का उपयोग मर्दापाल, आदनार, भाटपाल सहित कई गांवों के लोग दैनिक कार्यों, बाजार और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए करते हैं। पुलिया धंसने के बाद अब ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कर मार्ग को बहाल करने की मांग की है।

 
MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.