Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
स्वाति मालीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान पर आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की
new delhi, Swati Maliwal , Punjab CM Mann

नई दिल्ली । राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लगे गंभीर आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सांसद मालीवाल ने पत्र में लिखा है कि भगवंत मान के पुराना परिचित बताने वाले जगमन समरा नामक व्यक्ति ने कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक किए हैं। समरा ने दावा किया है कि उसके पास ऐसे कई अन्य वीडियो भी हैं जिनमें से एक में कथित रूप से श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पवित्र चित्रों का अपमान किया गया है।

मालीवाल ने पत्र में लिखा है, “यदि इन दावों में एक प्रतिशत भी सच्चाई है तो यह बेहद गंभीर बेअदबी का मामला है, जो करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।” उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच करने के बजाय पंजाब पुलिस ने वीडियो जारी करने वाले व्यक्ति पर ही एफआईआर दर्ज कर दी, जिससे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठता है। मालीवाल ने सवाल किया, “जब मुख्यमंत्री और गृह मंत्री, दोनों ही पदों पर भगवंत मान स्वयं हैं, तो पंजाब पुलिस से निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?”

मालीवाल ने मांग की है कि केजरीवाल सभी वीडियो तत्काल मंगवाएं और उनकी जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी, जैसे सीबीआई से कराई जाए। उन्होंने कहा, “यदि वीडियो असली साबित होते हैं तो मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि वे एआई-जनित या फर्जी हैं, तो उन्हें फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।” मालीवाल ने पार्टी नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए इसे बेहद चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह विवाद पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा रहा है। लोग सच्चाई जानना चाहते हैं। ऐसे समय में मौन रहना न तो पंजाब की जनता के प्रति उचित है, न ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति।

MadhyaBharat 28 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.