Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हमारा सपना है कि मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने : राहुल गांधी
patna, Our dream , Rahul Gandhi

पटना/मुजफ्फरपुर । बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार छोटे उद्योग को खत्म कर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचा रही है। कहा कि हमारा सपना है कि अब मेड इन चाइना नहीं मेड इन बिहार बने। उन्हाेंने कहा कि बिहार में शिक्षा का कोई मतलब ही नहीं मेहनत करने वाले का कोई भी कद्र नहीं है। आज बिहार में युवा मेहनती हैं, आज भी कर्ज लेकर बाहर जाते हैं और पढ़ाई का अवसर यहां नहीं है। यही नहीं एग्जाम का पेपर लीक होने के कारण बिहार में सही शिक्षा नहीं मिलती। बिहार के मेहनती युवक की मेहनत बेकार हो जाती है। बिहार को बदलने के लिए आया हूं और बदलकर रहेंगे। 

 

लाेकसभा सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके बिहार में आया हूं इस बारिश में भी आप सब आए हैं इसके लिए आपका आभार व्यक्त करते हैं।अब इस सरकार को बदलने का समय आया है। हम आज भी देश में जहां पर जाता हूं लोगों का साथ मिलता है। आप सब मिलकर रहे बिहार में काम करे, और जिस प्रकार से देश के अलग अलग जगहों पर आप लोगों ने हमारी सरकार को बनाए है उसी तरह से बिहार में भी सरकार बनाने का काम करे। इस मौके पर नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी मौजूद रहे।  

 

राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बिहार में बिहारी का भविष्य नहीं है। यही सच्चाई है, आज मुझे जितने युवा मिलते हैं बिहार के बारे में ऐसा कहते हैं। राहुल गांधी ने कहा 20 वर्ष में इन लोग ने बिहार में कुछ नहीं किया। रोजगार के लिए क्या किया है। अगर यह लोग किसी के लिए कुछ करते हैं तो सिर्फ अडानी-अंबानी के लिए काम करते हैं। यही वजह है कि आज दूसरे प्रदेश के लोग कभी बिहार नहीं आते हैं। 

 
राहुल गांधी ने कहा महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी एक साथ खड़े हैं बिहार को बदलने के लिए। हमलोग ने वोट चोरी के खिलाफ में बड़ी यात्रा की थी। बिहार में साथ-साथ घूमे थे, यहां पर बहुत नरेटिव देखने को मिला। अब यह बिहार सबसे आगे जा सकता है और सबसे आगे जायेगा, मैं इसका संकल्प लेकर चल रहा हूं। 
 
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। यह भाजपा और राजग सरकार को देश में सामाजिक न्याय से लेना देना नहीं है। हमने तो सदन में पीएम मोदी से कहा कि आप देश में जाति गणना करवाए लेकिन वह जवाब नहीं दिए। पीएम मोदी और भाजपा सामाजिक न्याय के विरोधी लोग है। पीएम मोदी को सिर्फ और सिर्फ वोट लेने से मतलब हैं।
MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.