Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मौसम विभाग का दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों के लिए किया रेड अलर्ट
raipur, Meteorological Department , Chhattisgarh

रायपुर।चक्रवात ‘मोन्था’ के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी दी है।मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राज्य के कई इलाकों में हल्की ठंड का अहसास बढ़ गया है। अंतागढ़ और कोयलीबेड़ा इलाके में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।कई जगहों पर कटकर रखी फसल पानी में डूब गई है, वहीं आंधी-तूफान से खेतों में खड़ी फसल भी झुककर बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों बलरामपुर और सरगुजा में भी बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदाव का प्रभाव देखा गया। सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में मंगलवार रात बारिश हुई ।

 

जानकारी के मुताबिक इस दौरान अगले दो से तीन दिनों तक बस्तर में आसमान पर काले बादल छाए रहेंगे, साथ ही तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि, हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम 80 किमी की गति तक पहुंचने का अनुमान है। तेज हवाओं और बारिश का फसलों पर सीधा असर पड़ेगा। खड़ी फसलें गिर सकती हैं और जिनकी कटाई हो चुकी है, वे भी भीगने का खतरा है। कृषि मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखें और भंडारण को मजबूत करें।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

 

 

MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.