Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
माता रुक्मिणी आश्रम के पास झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची
jagdalpur, Newborn baby girl ,mata Rukmini Ashram

जगदलपुर । बस्तर जिला मुख्यलय में मंगलवार काे मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के समीप माता रुक्मिणी आश्रम के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। स्थानीय लाेगाें की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल मेकाॅज अस्पताल डिमरापाल में भर्ती कराया।

इस संबंध में आज बुधवार काे परपा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर जिला मुख्यलय में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के समीप माता रुक्मिणी आश्रम के पास झाड़ियों में एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया।  स्थानीय लोगों ने जब झाड़ियों से रोने की आवाज सुनी तो वहां एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी पड़ी थी, जिसकी हालत नाजुक थी। तुरंत इस घटना की सूचना लाेगाें ने परपा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल मेकाॅज अस्पताल डिमरापाल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का वजन लगभग 600 ग्राम है। बच्ची का उपचार जारी है, और उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। हालांकि बच्ची को छोड़कर जाने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि बच्ची को छोड़कर जाने वाले आरोपित की पहचान की जा सके। इस अमानवीय घटना ने शहर वासियों को आहत कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं के खिलाफ कड़ी नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं, और सवाल उठा रहे हैं कि कैसे कोई मां अपने बच्चे को यूं झाड़ियों में छोड़ सकती है।

MadhyaBharat 29 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.