Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
डोला और जमुना कॉलरी में भालुओं ने जमाया डेरा दहशत में स्थानीय रहवासी
anuppur, Bears , Dola and Jamuna Colliery

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नगर परिषद डोला और जमुना कॉलरी में बीते कई महीनों से भालुओं को देखा जा रहा है। इससे स्थानीय रहवासियों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है। भालुओं ने अब तक कई लोगों पर हमला भी किया है। बुधवार की देर रात्रि डोला के पास देखा गया।


ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार वन विभाग को दी जा चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जब विभाग को सूचित किया जाता है, तो उनका कहना होता है कि भालू छत्तीसगढ़ का है और उस दिशा में चला जाता है, इसलिए वे उसे पकड़ नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों का मानना है कि वन विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार की रात्रि एक बार फिर डोला में भालू देखा गया है, वहीं जमुना कॉलरी में भी भालू बार-बार रहवासी इलाकों में विचरण कर रहा है।


ज्ञात हो कि बीते 30 सितंबर को एक बुजुर्ग महिला पर भालू ने हमला कर दिया था, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। महिला ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे जब वह घर पर सो रही थीं, तभी भालू दरवाजा तोड़कर घर में घुस आया। इसके पहले उनके 9 वर्षीय नाती पर हमला किया। जब महिला ने उसे बचाने की कोशिश की, तो भालू ने उन पर भी हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर उनकी जान बचाई।

 

MadhyaBharat 30 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.