Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी और लौहपुरुष सरदार पटेल को किया याद
dhamtari, Congressmen remembered,Sardar Patel.

धमतरी।शहर कांग्रेस कमेटी धमतरी द्वारा शुक्रवार को भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस तथा स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गांधी चौक (अर्जुनी चौक) में किया गया, जहां कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने राष्ट्रहित में दिए गए उनके अद्भुत योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने 31 अक्टूबर 1984 को देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। वे भारत के आत्मसम्मान, दृढ़ निश्चय और प्रगतिशील सोच की प्रतीक थीं। कार्यक्रम में उनके कथन “यदि मैं राष्ट्र की सेवा करते हुए मर भी जाऊँ तो मुझे गर्व होगा...” को दोहराते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देश की नारी शक्ति और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक है। वहीं सरदार पटेल को याद करते हुए कहा गया कि उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया, और उनके कठोर निर्णयों ने देश की एकता को सुदृढ़ बनाया। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए दोनों महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

 

कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रकाश जैन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


MadhyaBharat 31 October 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.