Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर हुई विशेष पूजा अर्चना
dhamtari, Special worship, Khatu Shyam Baba

धमतरी । श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट धमतरी द्वारा श्याम मंदिर में खाटूश्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। रायपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में दिन भर विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात्रि 8 बजे भजन संध्या का़ श्याम परिवार द्वारा किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर बाबा की भक्ति में झूमेंगे। बता दे कि शनिवार पुरानी कृषि उपज परिसर से श्याम मंदिर तक भव्य शोभा व निशान यात्रा निकाली गई।

जिसमें बड़ी संख्या में श्यामभक्त हाथो में ध्वजा लेकर शामिल हुए। इस दौरान हारे के सहारे श्यामाबाबा के जयकारों से समा गूंज उठा। श्याम जन्मोत्सव को ध्यान में रखते हुए मंदिर लाईटों से जगमग रौशन किया गया है। शाम को पूजा अर्चना पश्चात बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव पर बाबा को फूलों से सजाया गया। रात में पूजा आरती के पश्चात आति‍शबाजी की जाएगी। बता दे कि आज रात 8 बजे श्याम रसोई में बाबा की प्रसादी का वितरण किया जायेगा।

 

उल्लेखनीय है कि श्याम जन्मोत्सव पर रायपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। धमतरी में खाटू श्याम जन्मोत्सव हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है, जिसे देवउठनी एकादशी भी कहते हैं। धमतरी में श्याम भक्त इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। जन्मोत्सव पर बाबा श्याम को गुलाब के फूल व इत्र चढ़ाए गए जो उन्हें बहुत प्रिय हैं।

कौन हैं खाटू श्याम:
खाटू श्याम, महाभारत काल के शक्तिशाली योद्धा बर्बरीक हैं, जो भीम के पोते और घटोत्कच के बेटे थे। भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में 'श्याम' नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था, क्योंकि उन्होंने अपनी महानता से श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर अपना शीश दान में दिया था। इसलिए, उन्हें "हारे का सहारा" और कलयुग के अवतार के रूप में पूजा जाता है।

 

MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.