Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई एक की मौत
korba, One person died , speeding car collided

कोरबा । नेशनल हाईवे 31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा में एक तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह घटना आज 1 नवंबर की सुबह की है। कार सवार खैरागढ़ से अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। मृतक ड्राइवर की पहचान खैरागढ़ जिले के भवनी के रहने वाले विजय वर्मा (29 साल) के रूप में हुई है। विजय वर्मा की शादी 9 महीने पहले ही हुई थी।

 

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण कार एनएच पर एक मोड़ पर नियंत्रण खोकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। चालक को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से कटघोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


हादसे में घायल हुए लोगों में खैरागढ़ जिले के भवनी निवासी तिलेश्व वर्मा (32 साल) की हालत गंभीर है। अन्य घायलों में भिलाई के जामुल निवासी मकुंदी वर्मा (49 साल), अशोक वर्मा (35 साल) और बोईरडीह निवासी संजय वर्मा (35 साल) शामिल हैं। सभी किसी काम से यात्रा कर रहे थे।

इस हादसे का एक कारण उस स्थान पर मौजूद डिवाइडर को भी बताया जा रहा है, जहां सड़क बंद है। यातायात पुलिस ने पहले भी इस डिवाइडर को हटाने के लिए एनएच और नाका प्रबंधन को पत्राचार किया था, लेकिन अब तक इसे हटाया नहीं गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस डिवाइडर के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

MadhyaBharat 1 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.