Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कुबेरेश्वरधाम पर हरि-हर मिलन को लेकर तैयारियां पूर्ण
sehore, Preparations complete, Kubereshwar Dham
सीहोर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर हर साल की तरह इस साल भी आगामी 4 नवंबर को होने वाले भव्य हरि-हर मिलन को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सानिध्य में होने वाले महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। विठलेश सेवा समिति के द्वारा यहां पर प्रतिदिन निशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण किया जाता है।


पंडित प्रदीप मिश्रा ने रविवार को कहा कि हरि-हर मिलन सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है, पौराणिक कथाओं के अनुसार यह माना जाता है कि हरि मतलब भगवान विष्णु और हर मतलब भगवान महादेव का मिलन होता है।


दरअसल, रविवार की शाम को हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पर होने वाली बाबा की आरती में पहुंचे। इस मौके पर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहाकि भक्ति पूरी सादगी और पवित्रता के साथ करना चाहिए। सत्संग और विवेक ही जीवन को सही दिशा देते हैं, निर्मल और पवित्र बनाते हैं और विकारों पर विजय पाने में मदद करते हैं। ये जीवन को सही मार्गदर्शन देते हैं, अच्छे और बुरे के बीच अंतर करने की क्षमता प्रदान करते हैं और सफलता के लिए एक सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। जन्म जन्मांतर के पुण्यों का जब उदय होता तब जीव को सत्संग की प्राप्ति होती है। उसी सत्संग से जीवन के विवेक का उदय होता है।

 

MadhyaBharat 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.