Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पंडवानी गायिका तीजन बाई को एम्स में कराया भर्ती
durg, Pandavani singer Teejan Bai ,admitted to AIIMS

दुर्ग/रायपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुध लेने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को पद्मश्रीऔर पद्मविभूषण से सम्मानित 80 वर्षीय पंडवानी गायिका तीजन बाई को एम्स में भर्ती कराया है। 

 

प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए आज तीजन बाई को भिलाई चरोदा नगर निगम क्षेत्र के ग्रामीण वार्ड गनियारी से लाकर रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया। आज उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। इस दौरान डॉक्टरों की टीम भी उनके साथ मौजूद थी। शनिवार को अपने रायपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। तीजन बाई की बहु रेणु ने प्रधानमंत्री को बताया था कि उनका स्वास्थ्य बहुत खराब है। शरीर में कमजोरी है और खाने-पीने में दिक्कत हो रही है।

 

बीते 2 वर्षों से 80 वर्षीय तीजन बाई लकवा ग्रस्त होकर गम्भीर रूप से बीमार हैं। बड़े बेटे की आकस्मिक मृत्यु के सदमे से तीजन बाई बिस्तर में ही हैं। वहीं इलाज के खर्च और आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार को वर्तमान साय सरकार ने पूर्व में 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी थी। इस बीच तकनीकी कारणों से उनकी पेंशन भी बंद थी, तब साय सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिया था और लम्बे समय के बाद उनकी पेंशन फिर से शुरू हुई ।

 

उल्लेखनीय है कि एक नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीजन बाई की बहु से फोन में उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इसके बाद जिला कलेक्टर समेत स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम फौरन तीजन बाई के घर पहुंची और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके बाद खराब स्वास्थ्य को देखते हुए साय सरकार ने दुर्ग जिले के अधिकारियों को निर्देश देकर तीजन बाई की उचित चिकित्सा के निर्देश दिए और आज उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है।

MadhyaBharat 3 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.