Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खरगोन में मिनी ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत दोनों चालकों की मौत
khargon,   mini truck ,pickup collided

खरगाेन । मध्य प्रदेश के खरगाेन जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कसरावद थाना क्षेत्र में खरगोन-इंदौर मार्ग स्थित बालसमुद में पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह एक मिनी ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हाे गई। हादसे में दोनों वाहनाें के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिनी ट्रक में सवार सात लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार सुबह 6.30 बजे हुआ। मिनी ट्रक चालक दिनेश पुत्र चेतराम भालसे (42), निवासी जीरभार, धरमपुरी जिला धार, पोल्ट्री फार्म से खाद लेकर अपने गांव लौट रहा था। वहीं, सामने से आ रही पिकअप वाहन इंदौर की ओर जा रही थी, जिसमें हरि सब्जियां और टमाटर लदे थे। इस दौरान दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दाेनाें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण सैफुद्दीन खान और सदर जावेद खान ने तत्काल जेसीबी बुलवाकर कड़ी मशक्कत से दोनों चालकों के शवों को बाहर निकाला।

 

सूचना पर कसरावद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शवों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को हटाया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर उस समय धुंध और हल्की ठंड की वजह से दृश्यता कम थी। इसी दौरान दोनों वाहन तेज गति से एक-दूसरे की ओर बढ़ रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के इस हिस्से पर आए दिन वाहनों की रफ्तार अधिक रहती है, लेकिन हादसा रोकने के लिए न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही चेतावनी संकेत। यही लापरवाही आज दो परिवारों के लिए काल बन गई।

MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.