Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अभिनेता हरीश राय का निधन
mumbai, Actor Harish Rai ,passes away

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' में चाचा का यादगार किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता हरीश राय का निधन हो गया है। 63 वर्षीय हरीश राय लंबे समय से थायराइड कैंसर से जूझ रहे थे। बुधवार को उन्होंने बेंगलुरु के किदवई अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी मौत से मनोरंजन जगत में गहरा शोक छा गया है।

 

लंबी बीमारी से जूझ रहे थे हरीश राय

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता हरीश राय को कुछ समय पहले थायराइड कैंसर का पता चला था। इलाज के बावजूद बीमारी धीरे-धीरे उनके शरीर के अन्य हिस्सों में फैल गई थी, खासकर पेट तक। कैंसर की गंभीरता के चलते उनका वजन तेजी से घटने लगा और उनका शरीर दिन-ब-दिन कमजोर होता चला गया। परिवार और करीबी दोस्तों के मुताबिक, हरीश ने आखिरी वक्त तक हिम्मत नहीं हारी, लेकिन बीमारी ने अंततः उन्हें मात दे दी। हरीश राय के निधन की खबर फैलते ही पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनके सहकर्मी और प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता के चाहने वालों ने उन्हें 'सादगी और समर्पण का प्रतीक' बताया।

 

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "कन्नड़ सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक अभिनेता हरीश रॉय का निधन अत्यंत दुखद है। कैंसर से पीड़ित उनके निधन से फिल्म जगत को गहरा सदमा पहुंचा है। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

 

यादगार फिल्मों की विरासत

हरीश राय ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। 'राज बहादुर', 'संजू वेड्स गीता' और 'भूगत' जैसी फिल्मों में उनके दमदार किरदारों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान 'केजीएफ' सीरीज़ में यश के चाचा के रूप में मिली। फिल्म में उनका किरदार छोटा होने के बावजूद बेहद असरदार था, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

 

एक सादगीभरा कलाकार, जो अमर रहेगा यादों में

हरीश राय को उनके सहकर्मी एक मेहनती, अनुशासित और जमीन से जुड़े कलाकार के रूप में याद कर रहे हैं। उनका जाना कन्नड़ सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रशंसक और फिल्म जगत से जुड़े लोग मानते हैं कि 'केजीएफ' में निभाए गए उनके किरदार की तरह ही, हरीश राय की यादें भी हमेशा सिनेमा प्रेमियों के दिलों में

जिंदा रहेंगी।

 
MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.