Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
एनडीए घुसपैठिए को देश से निकालने में तो कांग्रेस और राजद उसे बचाने में लगी है : नरेन्द्र मोदी
patna, NDA ,Narendra Modi

अररिया  । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में नौ विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ से गदगद प्रधानमंत्री ने लालू राबड़ी के 15 साल के शासनकाल जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी चुनौती घुसपैठिए है। एनडीए सरकार एक एक घुसपैठियों का पहचान कर उसे देश से बाहर निकालने में लगी है तो कांग्रेस और राजद घुसपैठियों को बचाने के लिए तरह तरह की भ्रांतियां और झूठी बातों को फैला रहे हैं। उन्होंने घुसपैठिए के मामले में कहा कि राजद और कांग्रेस वालों को जब जब मौका मिला,घुसपैठियों को भारत का नागरिक बनाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए देश के नागरिकों के हक पर कब्जा कर रहे हैं।

 
पीएम ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के शासन काल पर हमलावर होते हुए कहा कि 15 साल के उस जंगलराज वाले शासनकाल के आंकड़ा शून्य को याद कर लीजिए,जो उसका रिपोर्ट कार्ड है। 1990 से 2005 के शासनकाल में सरकार बनाने के नाम पर बिहार को लूटकर तबाह कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 15 साल के जंगलराज में एक्सप्रेस-वे शून्य,15 साल के जंगलराज के शासनकाल में कोसी और गंगा पर पुल शून्य,15 साल के जंगलराज के शासनकाल में टूरिस्ट सर्किल का विस्तार शून्य,15 साल के जंगलराज में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स शून्य,15 साल के जंगलराज के शासनकाल में मेडिकल कॉलेज शून्य,बिहार में 15 साल के जंगलराज में आईआईटी,आईआईएम,मिशन लॉ यूनिवर्सिटी की संस्था शून्य रही।
 
उन्होंने कहा कि एनडीए ने बहुत मुश्किल से जंगलराज से बिहार को बाहर निकाला है। आज बिहार में पटना में आईआईटी,बोधगया में आईआईएम,पटना में एम्स,दरभंगा में एम्स का निर्माण प्रगति पर,बिहार में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी,भागलपुर में ट्रिपल आईआईटी,चार सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है। गंगा पर चार पुल बनाए गए हैं । कोसी पर तीन नए पुल बनाए गए और तीन नए पुल बनाने का काम चल रहा है। बिहार में सात एक्सप्रेस-वे में एक का काम पूरा हो गया है। सीमांचल में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से इस इलाके की तस्वीर बदलने वाली है।एनडीए की सरकार नागरिकों की बेहतर जिंदगी को लेकर दृढ़ संकल्पित है।गरीबों को पक्का मकान,जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज,नल से जल,मुद्रा योजना के तहत स्वरोजगार के लिए बिना गारंटी के मुद्रा लोन दिए जा रहे है।युवाओं को स्वरोजगार के लिए तीन लाख करोड़ मुद्रा लोन दिए गए हैं।
 

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के नामदार को देश की आस्था से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस के नामदार छठी मईया की पूजा को ड्रामा बताते हैं और यह छठी मईया और आस्था का अपमान हुआ या नहीं। जो छठव्रती छठ पूजा के दौरान पानी तक नहीं पीते,उसे नौटंकी करार दे रहे हैं और ऐसे कांग्रेस के बयान पर राजद वालों के मुंह पर ताला लग जाता है।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महाकुंभ का मजाक उड़ाने वाले राम मंदिर का विरोध करते हैं। प्रभु राम पर इसे विश्वास नहीं है।प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। लेकिन वे जानते हैं कि ये लोग ऐसा घुसपैठियों के दवाब और वोट की राजनीति के लिए ऐसा करते हैं।उन्होंने कहा कि भगवान राम मंदिर के बगल में हो निषादराज,महर्षि वाल्मीकि,माता सबरी का मंदिर भी बनाया गया। प्रभु राम से गुस्सा है। निषादराज,महर्षि वाल्मीकि और माता सबरी से बैर दलित और अति पिछड़ों का अपमान है।

 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोसी मेची नदी को जोड़ा जा रहा है, जो बाढ़ की चुनौती को समाप्त करने के साथ ही किसानों को सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगी। दलहन किसानों के लिए योजना बनाई गई है राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना मखाना की खेती को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि यह इलाका जुट की खेती के लिए जाना जाता है और सरकार ने जुट किसानों के लिए एसपी 56 सौ रूपये प्रति क्विंटल की है। जबकि पहले की सरकार में एक हजार रूपये प्रति क्विंटल होता था।  उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार सबको पढ़ाई, सबको दवाई, सबकी कमाई और सबकी सुनवाई पर काम कर रही है।एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में दिए गए 10 हजार रुपये माता और बहनों को ताकत प्रदान करने का काम करेगी और सरकार बनने के बाद योजना का दायरा बढ़ाकर फिर से पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता और बहने उनकी ताकत है और वह समृद्धि बिहार बनाने का संकल्प ले रखी है। इससे पहले फारबिसगंज पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत मखाना के बने माला सुंदरनाथ धाम मंदिर की तस्वीर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। 

 
MadhyaBharat 6 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.