Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
धूमधाम से मनाया जाएगा काल भैरव मंदिर स्थापना दिवस
dhamtari, Kaal Bhairav ​​Temple ,Foundation Day

धमतरी ।नगर के ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिरों में शुमार इतवारी बाजार स्थित काल भैरव मंदिर में इस वर्ष भी स्थापना दिवस का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारी जाेर-शोर से चल रही है। मंदिर की रंगाई-पोताई की जा रही है। दिनभर विविध कार्यक्रम होंगे।पंडित श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि काल भैरव मंदिर का स्थापना दिवस हर वर्ष मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष यह तिथि 12 नवंबर को पड़ रही है।

 

इस पावन अवसर पर श्रीरामचंद्र मंदिर न्यास एवं समस्त भक्त मंडल द्वारा विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः श्रृंगार पूजन से होगी, इसके बाद महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का भी वितरण किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। स्थापना दिवस के मद्देनज़र मंदिर की रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है। भक्तजन स्वयंसेवक बनकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

 

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस अवसर पर न केवल धमतरी शहर बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिए मंदिर पहुंचते हैं। भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों से गूंजने वाला यह आयोजन भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण निर्मित करता है। नगरवासियों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित इस भक्ति पर्व में शामिल होकर काल भैरव बाबा के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करें।



 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.