Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चलती कार में आग लगने से नकदी व मोबाइल खाक
rajgarh, Cash and mobile phones , car catches fire

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में माचलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोघटपुर जोड़ के समीप गुरुवार की रात एक रेनाॅल्ट ट्राइबर कार में अचानक आग लग गई। बढ़ती आग की लपटों को देखकर चालक ने लाॅक कार का कांच तोड़ा और कूंदकर अपनी जान बचाई, लेकिन कार में रखे 50 हजार नकद व मोबाइल जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू किया। पुलिस ने शुक्रवार को आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की।

 

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात ग्राम गोघटपुर गांव के समीप रेनाॅल्ट ट्राइबर कार में अचानक आग लग गई। आग की बढ़ती लपटों को देखकर चालक ने खिड़की का कांच तोड़कर बाहर छलांगकर अपनी जान बचाई, वहीं कार में रखे पचास नकद व मोबाइल जलकर खाक हो गए। बताया कि ग्राम लसुड़ल्या निवासी भारतसिंह चौहान अपनी कार से गोघटपुर से रुपये लेकर लौट रहा था। तभी डेम के समीप घाटी क्षेत्र में कार के बोनट से धुंआ निकला और तेजी से आग भड़क गई। आगजनी में पचास हजार रुपये नकद व कीमती मोबाइल सहित कार पूरी तरह से जल गई। आग किन कारणों के चलते लगी, इसका वास्तविक पता नही लग सका। थाना प्रभारी पूजा परिहार का कहना है कि कार एलपीजी सिलेंडर से चलाई जा रही थी, प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की गई है।

 

MadhyaBharat 7 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.