Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
न्यायिक सुविधा के लिए सांसद चिंतामणि का पत्र
ambikapur, MP Chintamani

अंबिकापुर ।सरगुजा जिले में न्यायिक कार्यों की सुविधा बढ़ाने और ग्रामीणों को न्याय तक सुगम पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नवीन जिला न्यायालय भवन निर्माण की मांग की है।

 

सांसद चिंतामणि महाराज ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिवक्ता लंबे समय से अंबिकापुर में नवीन जिला न्यायालय भवन की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में न्यायालय भवन जनसुविधाओं की दृष्टि से अपर्याप्त है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों को भी न्याय तक पहुंचने में कठिनाई होती है।

 

सांसद ने शनिवार काे बताया कि ग्राम चरित्तर में न्यायालय भवन निर्माण हेतु प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि का प्रस्ताव भेजा गया है। इस भूमि के चयन से न्यायालय भवन के लिए आवश्यक स्थान मिलने के साथ ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आमजनों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वर्तमान न्यायालय परिसर से लगे गुलाब कॉलोनी क्षेत्र में स्थित लगभग चार एकड़ शासकीय भूमि पर नवीन जिला न्यायालय भवन निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ की जाए।

 

सांसद महाराज ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे लोगों को समय पर न्याय और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। पत्र की प्रति स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और सरगुजा कलेक्टर को भी प्रेषित की गई है।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.