Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांकेर में धर्मांतरिताें की रैली व पोस्टर को लेकर गहराया विवाद
kanker, Controversy erupts, posters of converts

कांकेर । जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद और बढ़ गया है, इसी बीच 10 नवंबर को मसीह समाज ने न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में नागरिक आस्था अधिकार रैली निकालने का ऐलान किया है। इस रैली के एक पोस्टर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। वायरल पोस्टर में सनातन धर्म के अलावा कई महापुरुषों की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिस पर सर्व समाज ने आपत्ति जताई है। सर्व समाज ने सनातन हिंदू समाज के महापुरुषों और क्रांतिकारियों की तस्वीरों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है और नरहरपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

 
प्रशासन को शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज शन‍िवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्व समाज ने विरोध व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कही। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी कार्यक्रम की अनुमति दी जाती है या आयोजन होता है, तो सर्व समाज उग्र आंदोलन करेगा। वहीं दूसरी ओर धर्मांतरित समुदाय आयोजन की अनुमति के लिए एसडीएम समेत जिला प्रशासन को आवेदन देकर तैयारियां कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अब तक आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है और न ही मना किया गया है। पुलिस के अभिमत का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों की अलग-अलग बैठकें ली गई है।
 
इस पूरे मुद्दे पर धर्मांतरितों के प्रमुख दिग्बल तांडी ने कहा कि रैली का आयोजन करना उनका मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा आंदोलन किया जाना उनका मौलिक अधिकार है, लेकिन किसी भी कार्यक्रम को रोकना मौलिक अधिकारों का हनन होगा, जो सही नहीं है।

 

MadhyaBharat 8 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.