Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
किसानों ने की वैकल्पिक धान खरीद केंद्र की मांग
dhamtari, Farmers demanded ,alternative paddy procurement center
धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम पंचायत अरौद डुबान तथा इसके आश्रित ग्राम – पटौद, हरफर बरबांधा, सिलतरा, कलारबाहरा, पाहारियाकोन्हा, पटेलगुड़ा, किशनपुरी, उरपुटी और कान्दरी के किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस वर्ष भी धान खरीद की वैकल्पिक व्यवस्था ग्राम पंचायत अरौद डुबान में की जाए। आज सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने बताया कि वर्तमान में मोंगरागहन स्थित धान उपार्जन केंद्र (सहकारी समिति बारगरी पंजीयन क्रमांक 1123) उनके गांवों से 30 से 40 किलोमीटर की दूरी पर है, जिससे धान परिवहन में भारी परेशानी होती है।

किसानों का कहना है कि इतनी लंबी दूरी तय करने में समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती है। साथ ही वाहन किराया भी बहुत अधिक देना पड़ता है। कई बार ट्रैक्टर या वाहन न मिलने पर धान खलिहान में ही पड़ा रह जाता है, जिससे नुकसान का सामना करना पड़ता है। बारिश या रास्ते की खराब स्थिति में उपार्जन केंद्र तक पहुंचना और भी कठिन हो जाता है। ग्राम पंचायत अरौद डुबान के सरपंच एसके नेताम ने कहा कि किसानों की यह समस्या वर्षों से बनी हुई है। समय पर खरीदी केंद्र तक धान न पहुंचा पाने की वजह से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत अरौद डुबान में ही धान खरीदी की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
मांग करने वालों में प्रमुख रूप से दयाराम, घनश्याम राम, कुशलराम, सुकालू, देशनारायण, रामप्रसाद, बिश्राम, कुशकुमार, बिरझुराम सहित अनेक किसान शामिल हैं। किसानों ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन उनकी व्यथा को गंभीरता से लेकर शीघ्र निर्णय करेगा, जिससे किसानों को धान खरीद में किसी प्रकार की बाधा न आए।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.