Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो हर घर नौकरी और महिलाओं को ढाई हजार रुपये की सहायता : जयराम रमेश
new delhi, Grand Alliance government ,Jairam Ramesh

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। सत्ता में आते ही बिहार के लिए महागठबंधन की पांच साल की बीस सूत्री गारंटी लागू की जाएगी, जिसमें हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी, महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये सहायता और दो सौ यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी।

 

कांग्रेस नेता रमेश ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि महागठबंधन की गारंटी में पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, जीविका दीदियों को तीस हजार रुपये वेतन, वृद्धजनों को पंद्रह सौ रुपये पेंशन और दिव्यांगों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया गया है। इसके अलावा किसानों को उपज पर समर्थन मूल्य की गारंटी, चौबीस घंटे मुफ्त बिजली और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात भी शामिल है। जयराम रमेश ने कहा कि महागठबंधन की सरकार आरक्षण सीमा पचास प्रतिशत से बढ़ाने वाले कानून को संविधान की नौवीं अनुसूची में भेजेगी। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति उत्पीड़न मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष न्यायालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहारा में फंसे पैसों को वापस दिलाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा। पत्रकारों के लिए रहने का हॉस्टल और मुफ्त इलाज तथा वकीलों को जीवन और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी।

 
MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.