Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जबलपुर में पहली बार हो रहा भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन : फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा पहुँचे
jabalpur, India Golf Festival ,Randeep Hooda arrives

जबलपुर । मप्र की संस्कारधानी में पहली बार गोल्फ फेडरेशन द्वारा 'भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर रविवार को फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा सहित कई राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। शहर के आर्मी एरिया में हो रहे इस दो दिवसीय आयोजन को लेकर रणदीप हुड्डा ने खुशी जाहिर की।

 

खिलाड़‍ियों साथ गोल्फ का आनंद लेते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा कि देखा जा रहा है कि आज के बच्चे अधिकतर समय मोबाइल के स्क्रीन पर ही व्यस्त रहते हैं, ऐसे में खेलों से लगातार उनका रुझान कम हो रहा है। हुड्डा ने कहा इस खेल को एलीट क्लास से निकलकर गांव तक पहुंचाने का मिशन और मेक इन इंडिया को प्रमोट करने का उद्देश्य के साथ संस्कृति एनवायरमेंट और युवाओं को जागरूक करने की इस खेल के जरिए कोशिश की जा रही है।

 

उन्‍होंने कहा,  " मैं मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में इस इवेंट को करने के लिए गोल्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया को मैं बधाई देता हूं। देश भर में गोल्फ के 100 मेगा इवेंट कराना न सिर्फ बहुत बड़ी बात है, बल्कि यह बता रहा है कि अब लोगों का गोल्फ के प्रति भी आकर्षण बढ़ रहा है।" 

 

इसके साथ ही उनका कहना यह भी था कि भारत गोल्फ महोत्सव को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरु किया गया था, जबकि इसका समापन जनवरी 2026 में स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा।

MadhyaBharat 10 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.