Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के मैनपाट में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचा
raipur,   minimum temperature, Mainpat, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की ओर से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। सरगुजा और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से रात का तापमान गिर रहा है। मैनपाट में घास पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जैसे जिले शामिल है।

उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, पेंड्रा और दुर्ग के मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है, यहां रात और सुबह के वक्त भीषण ठंड पड़ रही है। मैनपाट में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के पास पहुंच गया, जबकि अंबिकापुर में भी तापमान अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यहां सुबह और रात के वक्त अब ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया जा रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मंगलवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 12.6 डिग्री, बिलासपुर में 12.6 डिग्री, पेंड्रारोड में 9 डिग्री, दुर्ग में 10.2 डिग्री तथा राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जगदलपुर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज हुआ।

दिन में रायपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, माना में 29.5 डिग्री, बिलासपुर में 28.2 डिग्री, पेंड्रारोड में 26.8 डिग्री, अम्बिकापुर में 26.2 डिग्री, जगदलपुर में 30.7 डिग्री तथा दुर्ग में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

MadhyaBharat 12 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.