Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फर्जी डीएसपी बनकर 72 लाख की ठगी करने वाला आरोपित गिरफ्तार
balrampur,  accused who cheated,DSP was arrested

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के कुसमी थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले से फर्जी डीएसपी बनकर 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपित संतोष कुमार पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुसमी पुलिस द्वारा आज गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपित संतोष कुमार पटेल (29) निवासी पड़खुरी पचोखर थाना चुरहट जिला सीधी मध्यप्रदेश है। आरोपित वर्ष 2016 में ए. साई कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था। कंपनी सामरी, जलजली और श्रीकोट के बीच सड़क निर्माण कार्य कर रही थी। उसी दौरान ग्राम कंजिया निवासी ललकी बाई से उसकी पहचान हुई। बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

 

घर लौटने के बाद आरोपित ने खुद को मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी बताया और ललकी बाई से उसके दोनों बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे की मांग की। इस दौरान आरोपित ने झूठ बोलकर कभी पत्नी की तबीयत तो कभी बहन की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर वर्ष 2018 से 2025 के बीच विभिन्न किस्तों में कुल 72 लाख रुपये अपने यूनियन बैंक खाते में और फोन पे के माध्यम से प्राप्त किए।

 

ललकी बाई को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने कुसमी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

 

जांच के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इम्मानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विरासत कुजूर के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित की पतासाजी के लिए मध्यप्रदेश रवाना किया गया। टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपित को सीधी जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विरासत कुजूर, सउनि रमेश तिवारी, सउनि दीपक बड़ा और आरक्षक धीरेन्द्र चंदेल का सराहनीय योगदान रहा।

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.