Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा: डीएमआरसी
new delhi, Red Fort Metro station ,DMRC

नई दिल्‍ली । दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को कहा कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। दिल्‍ली के अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।


डीएमआरसी ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर जारी बयान में बताया है, "सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से कार्यरत हैं।"

 

यह कदम लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कड़ी सतर्कता और एहतियाती उपायों के बीच उठाया गया है।

 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए विस्फोट की जांच कर रही हैं, जिसके कारण स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस विस्फोट में अबतक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।


उल्‍लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन स्थित यह मेट्रो स्टेशन ऐतिहासिक लाल किला, जामा मस्जिद और व्यस्त चांदनी चौक क्षेत्र सहित कई प्रमुख स्थलों के लिए प्रमुख प्रवेश बिंदु के रूप में कार्य करता है। इसके अस्थायी रूप से बंद होने से पुरानी दिल्ली आने वाले दैनिक यात्रियों और पर्यटकों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.