Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोलकाता में कड़ी सुरक्षा ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम
kolkata, Tight security , special arrangements
कोलकाता । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने पूरे महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। विशेष रूप से ईडन गार्डन्स स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।
 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल से लेकर अभ्यास स्थलों तक आने-जाने के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मैच के सभी पांच दिनों तक सख्ती से लागू रहेगी।

इसी बीच, कोलकाता पुलिस ने मैदान इलाके और ईडन गार्डन्स के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक के लिए विस्तृत यातायात परामर्श (ट्रैफिक एडवाइजरी) भी जारी किया है।

अधिकारी ने बताया कि मैच के दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक स्टेडियम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सभी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन के मार्गों में भी बदलाव किया गया है ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भीड़ की स्थिति और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर समय-समय पर संशोधित किए जा सकते हैं।

ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.