Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हनुमान मंदिर के पुजारी की करंट लगने से मौत
rajgarh, Hanuman temple ,priest dies

राजगढ़ । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुरा में बुधवार की रात खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी की करंट की लगने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम लोधीपुरा में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पुजारी 50 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र पन्नालाल शर्मा निवासी उमरेड़ की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा पहुंचाया। बताया गया है पं. ओमप्रकाश शर्मा मूलतःउमरेड गांव के निवासी है, जो कुछ सालों से ग्राम लोधीपुरा स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सेवा-पूजा का कार्य कर रहे थे। वह मंदिर के समीप बने सामुदायिक भवन के एक कमरे में रहते थे। गैस चूल्हे के उपर रखे हीटर पर दूध गर्म करने के दौरान विद्युत शाॅर्टसर्किट हो गया और तार टूटकर उनके उपर गिर गया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मंदिर पुजारी की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई, ग्रामीणों का कहना है कि पुजारी जी सेवा भाव के साथ हनुमान जी की पूजा करते थे साथ ही ग्रामीणों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

 

MadhyaBharat 13 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.