Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में सड़क पर दौड़ रही बस के अचानक निकले पहिये
  Bhopal,   wheels of a bus ,suddenly came off

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में साेमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। यहां हाेशंगाबाद राेड पर सड़क पर दाैड़ती बस के पहिए अचानक निकल गए। वर्मा ट्रेवल्स की यह बस बालाघाट से इंदौर जा रही थी। घटना के समय बस में कई सवारियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

 

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे बावड़ियाकलां ब्रिज के पास हुआ। वर्मा ट्रेवल्स की यह बस बालाघाट से इंदौर जा रही थी। करीब साढ़े 4 सौ किलोमीटर की दूरी तय करके बस सुबह भोपाल के आईएसबीटी पहुंच रही थी। इसके बाद इसे 200 किलोमीटर आगे इंदौर जाना था, लेकिन इससे पहले ही शहरी क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर पिछले पहिये निकलने की घटना हो गई। पहिये निकल जाने के बाद बस बीच रोड पर ही खड़ी रह गई। इसे हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। दोपहर 12 बजे तक बस मौके पर ही खड़ी थी, जिसके कारण होशंगाबाद रोड की एक लेन पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

बताया जाता है कि बस की स्पीड तेज नहीं थी और ट्रैफिक भी न के बराबर था। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि दोनों पहिये बाहर निकलकर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकरा गए थे। जानकारी के अनुसार, बस के पिछले पहिये निकले। इससे बस वहीं खड़ी हो गई, लेकिन यदि अगले पहिये निकलते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। बस के हेल्पर रवि ने बताया कि बालाघाट से इंदौर जाते समय पहिये निकले। किसी को कोई चोट नहीं लगी है।

 
 
 

 

 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.