Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षक निलंबित
korba, Three constables suspended , absconding warrantees

कोरबा /जांजगीर-चाम्पा। जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के दौरान हुई बड़ी चूक के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आज सोमवार को तत्काल प्रभाव से तीन आरक्षकों को निलंबित कर रक्षित केंद्र संबंध किया है। यह कार्रवाई शनिवार की रात्रि अकलतरा क्षेत्र में हुए विशेष सर्च अभियान के बाद वारंटियों को पकड़ने में आई कठिनाई और बाद में सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही के चलते की गई है।

शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में पूरे जिले में विशेष सर्च अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान थाना अकलतरा क्षेत्र से फरार वारंटियों को बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया। वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए आरक्षक राजेंद्र कहरा, उमेश यादव और कमल बहादुर क्षत्रिय को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया था।

लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने के कारण वारंटियों ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश की। इस गंभीर चूक को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उन्हें रक्षित केंद्र में संबद्ध किया गया है।

पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

 

MadhyaBharat 17 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.