Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों की एटीएस ने की पहचान
raipur, ATS identifies ,two minors linked

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस के नेटवर्क को लेकर आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर एटीएस ने 2 ऐसे लड़कों की पहचान की है जिन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हेंडलर्स ने संपर्क बनाया था। जानकारी के मुताबिक, जिन दो नाबालिगों की पहचान की गई है, उनमें एक रायपुर और दूसरा भिलाई का रहने वाला है।


खुफिया एजेंसी करीब डेढ़ साल से इन पर नजर रख रही थी। जांच एजेंसियों को इनके पास मिले मोबाइल से कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले कई मैसेज और वीडियो संदेश मिले हैं। आईएसआईएस इन नाबालिगों के जरिए से अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था। जांच में पता चला है कि ये दोनों लड़के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के संपर्क में थे। इस मामले में एटीएस ने बीती देर रात गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत पहली एफआईआर दर्ज की है।

एटीएस के अनुसार, इंस्टाग्राम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से लगातार युवाओं को जोड़ कर उकसावे, कट्टरपंथी प्रचार और जिहादी विचारधारा का प्रसार किया जा रहा था। हैंडलर भारतीय किशोरों को ग्रुप चैट में शामिल कर उनको कट्टरपंथी विचारधारा के लिए भड़का रहे थे। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए लड़कों में से एक के पिता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान हैं।

 

अधिकारियों का मानना है कि यह छत्तीसगढ़ में आईएसआईएस से जुड़ा पहला मामला है। मामले की जांच जारी है।

 

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.