Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
साबरमती सेंट्रल जेल में बंद आतंकी पर कैदियों का हमला
ahamdabad, Terrorist lodged, Sabarmati Central Jail

अहमदाबाद। अहमदाबाद की नवनिर्मित साबरमती सेंट्रल जेल में सोमवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां आतंकवादी गतिविधियों के आरोपित अहमद मोहियुद्दीन सैयद पर तीन कैदियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सैयद को आंख, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। घटना हाई-सिक्योरिटी जेल में होने के कारण सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।

हमले की सूचना मिलते ही एटीएस की इमरजेंसी एंट्री
जैसे ही घटना की जानकारी मिली, गुजरात एटीएस की टीम तुरंत जेल पहुंची। साथ ही राणीप पुलिस भी जेल परिसर में पहुंचकर फिरियाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। हमलावर कैदियों की पहचान की जा रही है।

 

जेल प्रशासन ने घायल सैयद को तुरंत अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसे आंख,चेहरे
और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। सैयद फिलहाल तबीबी निगरानी में है।

जेल की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने फिर एक बार साबरमती जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस जेल में पहले भी प्रतिबंधित वस्तुएं,मोबाइल फोन,सुरक्षा उल्लंघन जैसी घटनाएँ सामने आती रही हैं।

पुलिस की दो संभावनाओं पर जांच

राणीप पुलिस और एटीएस अब दो मुख्य एंगल से जांच कर रही है:

1. क्या यह हमला व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला है?

2. या फिर जेल के भीतर किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा?

जेल प्रशासन सख्त, जांच कई एंगल से
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.