Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
दो सौ यूनिट तक हाफ बिजली बिल की घोषणा से 45 लाख से ज्यादा परिवार होंगे लाभान्वित : किरण देव
raipur,     electricity bill , Kiran Dev

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बिजली बिल हाफ योजना के दृष्टिगत की गई घोषणा का स्वागत कर इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उल्‍लेखनीय है क‍ि विधानसभा के पुराने भवन में आहूत विशेष समापन सत्र में देव ने मुख्यमंत्री साय से हाफ बिजली बिल को लेकर राहत प्रदान करने का आग्रह किया, जिस पर साय ने विधानसभा में यह घोषणा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की घोषणा से 45 लाख से ज्यादा परिवार इससे लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। नई योजना के लागू होने पर अब 200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा। देव ने हाफ बिजली बिल का दायरा बढ़ाए जाने की इस घोषणा को प्रदेश के मुख्यमंत्री साय व उनकी सरकार के संवेदनशील दृष्टिकोण का प्रमाण निरुपित किया और कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता-जनार्दन के सभी प्रकार के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साय की इस घोषणा से प्रदेश के सभी वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

 

MadhyaBharat 19 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.