Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदा युवक
korba,   young man jumped , overbridge

कोरबा । जिले के पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास आज गुरुवार दोपहर 3 बजे एक युवक द्वारा 25 फीट ऊंचे रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई। गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद 112 की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक की पहचान कोरबा निवासी सुजीत बक्शी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुजीत कुछ देर तक ओवरब्रिज के ऊपर खड़ा था, तभी रेलवे फाटक बंद था और सामने से एक मालगाड़ी आ रही थी। मालगाड़ी के आने से पहले ही उसने नीचे छलांग लगा दी।

तेज आवाज सुनकर फाटक पर मौजूद लोग और आसपास के दुकानदार तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को समझने की कोशिश की। कोतवाली थाना प्रभारी एमबी पटेल के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है, और उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस उसके बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की आगे जांच करेगी।

 

MadhyaBharat 20 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.