Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में दुर्ग बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी
raipur,Cold wave alert , Durg,   Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग रायपुर केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। कई शहरों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, यहां के ज्यादातर जिलों में रात और सुबह के वक्त तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बनी हुई है।

प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के वक्त तापमान 10 डिग्री से भी नीचे बना हुआ है। हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने से रायपुर और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अभी ठंड कम हुई है, मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं का असर भी थोड़ा कम हुआ है। ऐसे में ठंड थोड़ी हल्की हुई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 5 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि देखी जा सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज यानी 21 नवंबर को आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.