Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ पीएससी 2024 परीक्षा का रिजल्ट देर रात जारी
raipur, Chhattisgarh PSC, exam result

रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने साल 2024 की परीक्षा का परिणाम गुरुवार की देर रात काे जारी कर दिया है। इस बार टॉप-10 में 8 लड़के और सिर्फ 2 लड़कियां जगह बना सकीं। देवेश प्रसाद साहू ने पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है। सताक्षी छठवें नंबर पर और सृष्टि आठवें नंबर पर हैं।दुर्ग के देवेश प्रसाद साहू को फर्स्ट रैंक मिली है।

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूची के मुताबिक देवेश प्रसाद साहू को पहला स्थान मिला है। स्वप्निल वर्मा दूसरे स्थान, यशवंत देवांगन तीसरे स्थान, पोलेश्वर साहू चौथे स्थान, पारस शर्मा पांचवें स्थान, सताक्षी पांडेय छठवें स्थान, अंकुश बनर्जी सातवें, स्थान सृष्टि गुप्ता आठवें स्थान, प्रशांत वर्मा नौवें स्थान और सागर वर्मा दसवें स्थान पर हैं।

 

परीक्षा परिणाम की पूरी लिस्ट चेक करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि आरक्षित वर्ग के ऐसे अभ्यर्थियों जिन्हें मुख्य परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न पत्र में प्राप्तांक 23 प्रतिशत या अधिक है और 33 प्रतिशत से कम को केवल संबंधित आरक्षित पदों के आबंटन के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। अभ्यर्थियों के पद आबंटन की कार्यवाही के बाद चयन सूची अलग से जारी की जाएगी।

 

पीएससी ने पहली बार फेसलेस इंटरव्यू प्रक्रिया अपनाई। इंटरव्यू लेने वालों को उम्मीदवारों की पहचान नहीं बताई गई। सिर्फ कोड नंबर से ही मूल्यांकन किया गया। वहीं परिणाम अपलोड होते ही CGPSC की वेबसाइट क्रैश हो गई। देर रात तक अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड करने में परेशान रहे।
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत इन प्रमुख पदों पर भर्ती होगी जिसमें- डिप्टी कलेक्टर – 7 पद, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) – 21 पद, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी,जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त / पंचायत / समाज कल्याण / महिला एवं बाल विकास), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत,बाल विकास परियोजना अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक – 90 पद (सबसे अधिक), सहकारिता निरीक्षक और सहायक जेल अधीक्षक सहित कई पद शामिल हैं।

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.