Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गैराज में रिपेयरिंग के दौरान कार में लगी भीषण आग
korba,   car caught fire, garage

कोरबा । दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी–कटघोरा मुख्य मार्ग स्थित एक गैराज में आज शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब रिपेयरिंग के दौरान खड़ी कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना होते ही कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शब्बीर खान के गैराज में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान कार की पेट्रोल टंकी में लीकेज होने से चिंगारी भड़क गई और देखते ही देखते आग ने जोर पकड़ लिया। गैराज के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त संसाधन न होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

दमकलकर्मी जीतू पलरिया ने बताया कि हादसा स्पष्ट रूप से लापरवाही का परिणाम है। गैराज में किसी भी प्रकार के फायर सेफ्टी उपकरण मौजूद नहीं थे, जिससे आग पर तत्काल काबू पाना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है। विभाग द्वारा बिना फायर सेफ्टी के संचालित कार्यस्थलों पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

 

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.