Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
हिड़मा के साले ललित ने दावा किया कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने जा रहा था
sukma, Hidma
सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम पूर्वती के कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के अंतिम संस्कार के साथ ही बस्तर के जंगलों में नक्सल आतंक का एक अध्याय समाप्त हो गया। सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी पर हिड़मा की मौत को लेकर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं । हिड़मा की मौत पर सबसे चौंकाने वाला आरोप उसके साले ललित ने लगाया है। अंतिम संस्कार के दौरान मीडिया से बात करते हुए ललित ने दावा किया है, कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था और वह आंध्रप्रदेश की पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा था। उसे धोखे से मारा गया है। ललित ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आंध्रप्रदेश के कई शीर्ष नक्सली नेता भी उसी इलाके में मौजूद थे, जिन्हें आंध्रप्रदेश की सरकार और पुलिस ने बचा लिया, जबकि बस्तर के नक्सलियों का फर्जी मुठभेड़ कर दिया।

हिड़मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आए हिड़मा की पत्नी मदगाम राजे के भाई ललित मरकाम से स्थानीय पत्रकाराें ने हिड़मा और राजे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हिड़मा आत्मसमर्पण करने वाला था और वह आंध्रप्रदेश की पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा था। उसे धोखे से मारा गया है। उन्हाेंने कहा कि जो व्यक्ति कड़ी सुरक्षा के बीच रह रहा हो। इतने साल तक किसी के हाथ नहीआए और उसकी सुरक्षा में 60 से 70 लोग तैनात रहते हो उस तक पहुंचना मुश्किल काम है। यदि मुठभेड़ होती तो पहले छोटे लेयर के लोग की जान जाती,लेकिन यहां पर सीधा बीच में जाकर मारा गया है। शवों को देखकर यही लग रहा है कि फर्जी मुठभेड़ किया गया है।
 
इस आराेप पर आज शुक्रवार काे आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले के एसपी अमित बरदार ने कहा कि इस तरह के निराधार आरोप तो लगते रहते हैं। उन्हाेंने बताया कि बेशक हिड़मा चार लेयर की सुरक्षा में रहता होगा, लेकिन आंध्रप्रदेश का यह जंगल उसके लिए पूरी तरह से नया था। यहां उसकी विचारधारा को कोई नहीं मानता और उसे कोई सपोर्ट नहीं मिलता। एसपी ने बताया की हिड़मा चार लेयर तो नहीं मगर दो लेयर की सुरक्षा में जरूर था, इसीलिए मुठभेड़ खत्म होने में काफी समय लग गया, वरना यह मुठभेड़ बहुत जल्द खत्म हो जाता।

 

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.