Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ओडिशा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के श्रमिकों को हिरासत में लिया
new delhi, Odisha police ,detain workers

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा के राधाबल्लभचक क्षेत्र के कई निवासियों को ओडिशा पुलिस ने बांग्लादेश का नागरिक होने के संदेह में हिरासत में लिया है। ये सभी लोग रोजगार के उद्देश्य से ओड़िशा के भद्रक क्षेत्र में कार्यरत थे।

 

सूत्रों के अनुसार, एस.आई.आर. की प्रक्रिया के दौन गुरुवार शाम ये श्रमिक बांग्ला भाषा में बातचीत कर रहे थे, तभी ओडिशा पुलिस ने उन्हें विदेशी नागरिक समझकर हिरासत में ले लिया। वर्षों से कोई फेरी का कार्य कर रहा था, तो कोई व्यापारिक काम से ओड़िशा में रह रहा था। स्थानीय पहचान होते हुए भी उन्हें संदेह के आधार पर रोक दिया गया। तब से इनके परिवार बेहद चिंतित हैं।

 

पूूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी यूनिस ऋषिन इस्माइल ने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। यदि यह प्रमाणित होता है कि वे हमारे जिले के निवासी हैं, तो आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।” हिरासत में लिए गए श्रमिकों ने वीडियो संदेश के माध्यम से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से उन्हें थाने से मुक्त कराने और सुरक्षित घर वापस लाने में मदद करने की गुहार लगाई है। इस घटना ने पांशकुड़ा क्षेत्र में असमंजस, आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

 

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.