Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
घर में लगी आग से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
godhra, Four members , family died

गोधरा। गुजरात के गोधरा शहर में शुक्रवार सुबह बामरौली रोड स्थित गंगोत्री नगर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। इस घर में आज ‘सगाई’ की खुशियों की तैयारी होनी थी।

 

इस हृदय विदारक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हुई है जिनमें ‘वर्धमान ज्वेलर्स’ के मालिक और पिता कमलभाई दोषी (50), माता देवलबेन दोषी (45), बड़ा बेटा देव कमलभाई दोषी (24) और छोटा बेटा राज कमलभाई दोषी (22) शामिल है।

 

जानकारी के अनुसार घर के ग्राउंड फ्लोर पर रखे सोफे में देर रात शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लग गई। घर चारों तरफ से कांच से पूरी तरह बंद होने के कारण धुएं का बाहर निकलना मुश्किल था। धीरे-धीरे पूरा घर जहरीले धुएं से भर गया। गहरी नींद में सोए परिवार के चारों सदस्य समय रहते न तो जाग पाए और न ही बाहर निकल सके। धुएं में दम घुटने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।


दोषी परिवार आज सुबह बड़े बेटे देव की सगाई के लिए वापी जाने की तैयारी में था। पूरे परिवार में इसे लेकर उत्साह था लेकिन तड़के हुई इस घटना से पूरा शहर शोक में डूब गया है। गोधरा के व्यापारी समुदाय के साथ-साथ पूरा गंगोत्री नगर क्षेत्र इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।

 
MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.