Since: 23-09-2009

  Latest News :
21वें दिन अस्पताल पहुंचे सोनम वांगचुक, जंतर-मंतर पर अनशन जारी.   देशभर में बारिश का असर, यूपी के सभी 75 जिलों में अलर्ट.   सुप्रीम कोर्ट: \'सेकेंड क्लास\' यात्री नहीं, सिर्फ कोच की श्रेणी.   देश के 60% हिस्से में फिर बदला मौसम, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट.   20 जुलाई से मानसून सत्र, सरकार 7 अहम बिल करेगी पेश.   गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश मॉड्यूल से जुड़े 5 और संदिग्ध गिरफ्तार.   जनगणना के साथ होगा टैक्स सर्वे, प्रॉपर्टी और जलकर चोरी पर सरकार की नजर.   एमपी में मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, सीएम बोले- एक ही शादी को मिलेगी कानूनी मान्यता.   केंद्र की अफसरों को नसीहत, तेज फैसले और बेहतर कार्यशैली पर जोर.   वक्फ बोर्ड विवाद पर AIMIM का हमला, सनवर पटेल के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान.   ग्वालियर-चंबल में उमस से राहत के आसार, 18 जुलाई से बारिश की संभावना.   ग्वालियर का \'मिनी पुरी\': 180 साल पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा और अनोखी परंपराएं.   फर्जी मेडिकल डिग्रियों का बड़ा नेटवर्क, हर महीने जांच में सामने आ रहे नकली प्रमाणपत्र.   महादेव बेटिंग ऐप केस: शेफाली बग्गा से ED की दो दिन पूछताछ, 30 लाख कैश पर सवाल.   राज्य खेल अलंकरण के लिए 5 अगस्त तक आवेदन, खिलाड़ियों को 5 लाख तक पुरस्कार.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सरकार को कई मुद्दों पर घेर रही कांग्रेस.   री-NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर.   1261 करोड़ की फोरलेन सड़क में 4 साल में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवा.  
हाईकोर्ट द्वारा पन्ना के प्रिंसिपल जज सस्पेंड होने के बाद
jabalpur,   High Court suspended,Judge of Panna,

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पन्ना के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश राजाराम भारती को निलंबित कर दिया। इनके स्थान पर विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह को अस्थाई रुप से जिम्मेदारी दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से न्यायिक हलकों में हलचल मच गई है।

पन्ना में अवैध खनन की शिकायत पर यह कार्रवाई उप संचालक खनिज और गुनौर एसडीएम की रिपोर्ट पर की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर पूर्व कलेक्टर सुरेश कुमार ने श्रीकांत दीक्षित पर अवैध खनन का आरोप लगाया। मेसर्स डायमंड स्टोन क्रशर पर भारी जुर्माना लगाया गया। दीक्षित ने जुर्माने को राजनीतिक दबाव में कार्रवाई बताते हुए चुनौती दी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां से राहत मिली। इसके बाद पूरे प्रकरण में नए मोड़ और लिंक की चर्चाएं शुरु हुईं।

गुरुवार को हुई कार्रवाई के बाद विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह को अस्थाई रूप से प्रिंसिपल जिला सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले हाईकोर्ट दमोह के जिला सत्र न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया को भी निलंबित कर चुका है।

MadhyaBharat 21 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.