Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में यातायात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
korba, case of rape ,traffic policeman

कोरबा।  कोरबा में यातायात विभाग में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। सीएसईबी चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। आरोपित आरक्षक वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित पवन चंद्रा से उसकी जान-पहचान थी। महिला शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी ने उसके साथ गलत नीयत से वारदात को अंजाम दिया। आरोपित पुलिसकर्मी पवन चंद्रा भी शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। जो वर्तमान में पुलिस लाइन में रहते हैं। वह जिले के कई थाना-चौकी में अपनी सेवाएं दे चुका है और फिलहाल यातायात विभाग में पदस्थ था।

बताया जा रहा है कि आरोपित बाराद्वार के ठठारी का रहने वाला है। मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है और फरार हो गया है। सीएसपी भूषण एक्का ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सीएसईबी चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 22 November 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.